आज से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Feb 09, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में फाइलेरिया उन्मूलन का अभियान मंगलवार से शुरू होगा। जलालपुर ब्लाक में सामूहिक दवा सेवन का कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 333212 लोगों को आच्छादित करना है। 377 टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर दवा का सेवन कराएंगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

आज से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन का मंगलवार से चलेगा। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन का सामूहिक दवा सेवन अभियान जलालपुर ब्लाक में एवं अन्य ब्लाक के चिन्हित गांव में के्द्रिरत सामूहिक दवा सेवन अभियान चलेगा। अभियान 28 फरवरी चलेगा। जलालपुर ब्लाक में ड्रग थेरेपी यानि अल्वेनडाजोल, डीईसी, आइवरमेक्टिन दवा का सेवन कराया जायेगा। अभियान में 333212 को आच्छादित करना है। अन्य ब्लाक के 42 गांव में ड्रग थेरेपी चलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल ने बताया की अभियान में टीमें घर घर जाकर अपने सामने ही दवा का सेवन करवाएंगी। लोगों से अपील किया है कि अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग दें।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ गौतम कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के लिए जलालपुर में दवा सेवन के लिए 377 टीमों का गठन हुआ। प्रत्येक टीम में दो सदस्य हैं। टीम के पर्यवेक्षण के लिए ब्लाक स्तर से 63 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जो इन टीम का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही आठ रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन किया गया है। ये टीम कही पर भी किसी व्यक्ति को दवा सेवन में आ रही समस्या का तत्काल निदान कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।