Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsFatal Accident DCM Collides with Sugarcane Loaded Tractor in Ambedkarnagar
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से टकराई डीसीएम सवार बुलंदशहर निवासी तीन लोगों की मौत

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से टकराई डीसीएम सवार बुलंदशहर निवासी तीन लोगों की मौत

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - भीटी, अम्बेडकरनगर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में डीसीएम और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल बुलंदशहर जिले के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dec 17, 2025 01:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

भीटी, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। श्रवण क्षेत्र के मेले के समापन के बाद अपनी दुकान लेकर मेले से घर वापस लौट रही डीसीएम अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर चौराहा तथा खेमपुर गांव के मध्य स्थित अनुभव रेस्टोरेंट के निकट बीती रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के चलते डीसीएम में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। सभी मृतक तथा घायल बुलंदशहर जिले के खुशालाबाद तहसील के गोविंद कुमरौआ गांव के रहने वाले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुलंदशहर जिले के तहसील खुशालाबाद थाना डेबाई के गांव कुमरौआ के मोनू उर्फ सुधीर, धर्मवीर, सतीश, महावीर, विशंभर, राजेश, सत्यपाल आदि श्रवण क्षेत्र मेले में खजला की दुकान लगाने गत नवंबर माह में आए थे। बीती मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे डीसीएम पर सामान लादकर वे लोग वापस घर कुमरौआ लौट रहे थे। डीसीएम अहिरौली के यादवनगर के निकट अटवाई मोड़ पर पहुंचा था। इसी बीच अटवारी की तरफ से अचानक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड पर आ गयी। ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर आते देख तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम यूपी 81 डीटी 2933 के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में डीसीएम सवार मोनू उर्फ लुटती 35, धर्मवीर 40 तथा चालक सुन्दर 38 बर्ष की मौत हो गई। डीसीएम में पीछे बैठे छोटेलाल सतीश विशंभर महावीर राजेश सुमेरी व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकालकर कटेहरी सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मोनू उर्फ सुधीर, धर्मवीर तथा चालक सुन्दर को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।