Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत रेल कर्मी को दी गई विदाई
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के रेलवे स्टेशन अकबरपुर पर पोर्टर हीरा सेवानिवृत हो गए हैं। उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों ने उनकी 36 वर्षों की सेवा की सराहना की। समारोह में स्टेशन अधीक्षक और अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। हीरा को सरल और समर्पित रेल कर्मी माना गया।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन अकबरपुर में तैनात पोर्टर हीरा सेवानिवृत हो गए हैं। सेवानिवृत होने के दूसरे दिन मंगलवार को पोर्टर हीरा के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भावभीनी विदाई दी गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से आयोजित विदाई समारोह किया में अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और करीब 36 वर्षों तक सेवा में रहे हीरा की कार्यशैली और व्यवहार की सराहना की। उन्हें अत्यंत सरल एवं समर्पित रेल कर्मी बताया। समारोह में पूर्व स्टेशन अधीक्षक अयोध्या जीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक जाफरगंज जेपी यादव, स्टेशन मास्टर विक्रांत सिंह, जेपी गौड़, प्रदीप कुमार, जीआरपी एवं आरपीएफ प्रभारी के साथ परिचालन, सिग्नल, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।


