कृषि विज्ञान केन्द्र पांती में वैज्ञानिकों ने डॉ प्रदीप को दी विदाई
कृषि विज्ञान केन्द्र पांती में वर्षों से कार्यरत विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह। उन्हें फूलमालाओं के साथ सम्मानित किया गया और सभी वैज्ञानिकों का आभार जताया।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र पांती में वर्षों से कार्यरत विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। केन्द्र अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रामजीत की अध्यक्षता एवं फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ शिवम कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार का फूलमालाओं के साथ सम्मानित कर प्रतीक चिह्न भी भेंट किए। डा. रामजीत ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद ही यह निश्चित हो जाता है कि कब सेवानिवृत्त होना है किन्तु सम्बंधित विभाग में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
डा. रेखा ने कृषि प्रसार को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने, शस्य वैज्ञानिक ने डा. प्रदीप कुमार कन्नौजिया ने परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन करने, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. शिवम कुमार ने किसानों को समय-समय पर कीट प्रबंधन व रोगों की जानकारी देने तथा उद्यान वैज्ञानिक डा. लोकेश यादव ने कहा कि डा. प्रदीप कुमार का संस्थान के प्रति समर्पण की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सम्मान से अभिभूत डा. प्रदीप कुमार ने सभी वैज्ञानिकों व कर्मचारियों का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


