Factional Dispute Erupts in Central Durga Puja Committee of Akbarpur अम्बेडकरनगर-केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट, दूसरे गुट के अध्यक्ष बने केके, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsFactional Dispute Erupts in Central Durga Puja Committee of Akbarpur

अम्बेडकरनगर-केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट, दूसरे गुट के अध्यक्ष बने केके

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट पड़ गई है, जिससे समिति दो गुटों में बंट गई है। नए गुट ने कृष्ण कुमार पांडेय को अध्यक्ष चुना है। चुनाव शिवालय घाट पर हुआ, जिसमें कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 13 Sep 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट, दूसरे गुट के अध्यक्ष बने केके

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट पड़ गई है। समिति में दो फाड़ हो गई है। समिति का एक नया गुट बन गया है। नए गुट ने बैठक कर कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ केके पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया है। अकबरपुर नगर के केंद्रीय दुर्गा पूजा सीमित का चुनाव शिवालय घाट पर हुआ, जिसमें पंडालों के अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा और गजानन यादव के संरक्षण में व राजू श्रीवास्तव, प्रिंस पाठक तथा प्रिंस मोदनवाल के प्रस्ताव पर कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ केके पाण्डेय को अध्यक्ष चुन लिया। पुराने कमेटी को भंग कर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा, ऋषभ सेठ, सभासद संदीप चौहान और रिंकू मिश्र ने बैठक को संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।