छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - देवरिया बाजार में पंडित त्रिलोकी नाथ स्मारक इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक रजनी ने बताया कि छात्राएं बिना डर के समस्याओं को उठाएं और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन...

छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

देवरिया बाजार। पंडित त्रिलोकी नाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी में शुक्रवार को छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक रजनी ने बताया कि छात्राएं सुरक्षा के प्रति सतर्क व जागरूक रहें तथा बिना डर भय के किसी घटना या अनहोनी का प्रतिरोध करें। समय पर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 समेत डायल 112 व 1930, 181, 1076 पर सीधे संपर्क कर अपनी परेशानियों से अवगत करा सकतीं हैं, इसमें शिकायत कर्ता की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है और त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ थाने के भी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अन्य सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान आलापुर थाने की महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह, पूनम सिंह, कांस्टेबल राम बहादुर सरोज व अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।