
जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 372 मतदेय स्थल बढ़ाने का प्रस्ताव
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में निर्वाचन आयोग मतदाता सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1200 मतदाताओं की संख्या के अनुसार 1899 मतदान बूथों का पुनर्गठन कर रहा है। इससे जिले में कुल 2171 मतदाता स्थल बनेंगे। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक में सुझावों पर चर्चा की गई और निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। निर्वाचन आयोग मतदान का औसत बढ़ाने और वोटरों को सभी सुविधा देने के साथ सुगमता से मतदान करने की व्यवस्था देने का भरसक प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिकतम 1200 वोटर की संख्या मतदेय स्थल (बूथ) बनाया जा रहा है। 1200 की संख्या पर एक मतदेय स्थल बनाने के लिए बूथों का संभाजन किया जा रहा है। संभाजन 1899 बूथ का हो रहा है। निर्धारित 1200 की संख्या पर बूथ बनाने की तैयारी से जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या 2171 हो जाएगा। इस बाबत अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन ने बताया कि आयोग की ओर से 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के संभाजन का आलेख्य प्रकाशन बीते 10 नवम्बर को कर दिया गया है। इसमें जिले में 2171 बूथ बनाया गया हैं। इसकी सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल से कोई आपत्ति नहीं है। बैठक में, राजनीतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी आपत्तियों/सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन ने आश्वस्त किया कि सुझावों पर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 21 नवम्बर तक भेजा जाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ 24 नवम्बर तक भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के निर्धारण में भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की सुविधा, दिव्यागों के लिए रैम्प, दूरी की उपयुक्तता, स्थाई बूथ भवन का चयन में दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जंग बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी त्र्यंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष बीएसपी सुनील सावंत, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज मिश्र, प्रदेश महासचिव कांग्रेस विशाल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। एसआईआर में पूरा सहयोग करें दल:प्रभारी अधिकारी निर्वाचन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के कार्य में राजनीतिक दलों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




