Ambedkar Nagar News: आठ माह से बजुर्गों को नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: महरुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कई बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीने से पेंशन नहीं मिली है और उन्हें विकास खंड तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

Ambedkar Nagar News: महरुआ। भीटी विकास खंड के दुबाने का पूरा, काही, समर सिंहपुर, समनथा, चंदापुर आदि ग्राम पंचायतों के बजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से उन्हें आर्थिकतंगी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए लोग विकास खंड तक दौड़ लगाने को मजबूर हैं। सूर्या देवी, जंगली, सीता, राम नारायण, राम लखन, संदीप कुमार, रोहित व अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें आठ माह से पेंशन नहीं प्राप्त हुई है।


