बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमन, चैन व तरक्की की दुआ

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में ईदुल अजहा का पर्व शांति और सौहार्द से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जिसमें अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। कुर्बानी का दौर चलने के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खाने-पीने का दौर चला।

बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमन, चैन व तरक्की की दुआ

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा यानि बकरीद जिले में पाकीजगी से मना। गुरुवार को त्योहार परम्परा के अनुसार कुर्बानी देकर मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में पहले ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई, फिर कुर्बानी देकर अल्लाह से अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। इसके बाद पूरे दिन मुबारकबाद देने के साथ खाने पीने का दौर चला। ईद उल अजहा की नमाज ईदगाहों के साथ मस्जिदों में पढ़ी गई। जिले में 114 स्थानों पर नमाज पढ़ी गई। नमाज में मुल्क में अमन और चैन कायम होने और वतन की तरक्की की दुआ मांगी गई। इसके बाद कुर्बानी का दौर चला।

कुर्बानी घरों अथवा चुनिंदा स्थानों पर हुई। लोगो ने घर घर जाकर एक दूसरे को बधाई दी। सेंवई खाने, खिलाने और उपहार देने का दौर चला। पूरे जिले में ईदुल अजहा का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। बकरीद पर्व की नमाज के दौरान दुआ के लिए एक साथ हजारों हाथ उठे। नगर के मुख्य ईदगाह रसूलाबाद में नमाजियों का मजमा लगा। नमाज शहर पेश इमाम हाफिज शकील अख्तर अस्वस्थ होने की वजह से अपने सामने खतीब ए इमाम हाफिज नसीरुद्दीन से नमाज पढ़वाई। मेराज अयूबी, कफील अख्तर व अन्य ने दी। वहीं ईदुल अजहा यानि बकरीद की नमाज शिया जामा माजिद मीरानपुर में मौलाना अकबर अली वायेज इमाम जुमा व जमाअत शिया जामा मुदर्दिस मकतब इमामिया ने अदा कराई। मौलाना ने खुतबे में निर्धनों व असहाय की सहायता करने पर जोर दिया, ताकि उनकी भी ईद हो सके। व्यवस्था तथा देखभाल असरार हुसैन प्रबन्धक शिया जामा मसजिद व मकतब इमामिया अकबरिया जाफरिया, उप प्रबन्धक सैयद शमीम अहमद शन्ने संरक्षक, महताब रजा रईस अहमद, वसी हैदर जैदी, कमर अब्बास ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।