Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsDr Anisha Verma Honored with Distinguished Scientist Award for Agricultural Excellence
डॉ अनीषा को मिला सम्मान
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के कसेरुआ निवासी सह प्राध्यापक डॉ अनीषा वर्मा को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2024-25 के सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत विशिष्ट वैज्ञानिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 16 April 2025 11:56 PM

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कसेरुआ निवासी सह प्राध्यापक, खाद्य एवं पोषण विभाग सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या डॉ अनीषा वर्मा को कृषि के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2024-25 के सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार से विभूषित किया गया है। सम्मान के तौर पर उन्हें सम्मान पत्र और 21 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।