सामाजिक न्याय की मिसाल हैं डॉ आम्बेडकर : डॉ मिथिलेश
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
जलालपुर में डॉ भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने डॉ आम्बेडकर के जीवन को संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नाथ ने उनके योगदान को समान अधिकार प्रदान करने में महत्वपूर्ण बताया।

जलालपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में डॉ भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ आम्बेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लाक प्रमुख जलालपुर त्रिभुवन नाथ ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार प्रदान किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज वर्मा, जलालपुर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, देवेश मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:एक दूरदर्शी नेता व समाज सुधारक थे बाबा साहेब
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


