ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरपीएम के लाइव प्रोग्राम में जुड़े दर्जनों किसान

पीएम के लाइव प्रोग्राम में जुड़े दर्जनों किसान

अम्बेडकरनगर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र पाती में संगोष्ठी आयोजन...

पीएम के लाइव प्रोग्राम में जुड़े दर्जनों किसान
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरMon, 07 Jun 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र पाती में संगोष्ठी आयोजन हुआ। संगोष्ठी में प्रधानमंत्री का उद्बोधन इलेक्ट्रॉनिक संसाधन प्रोजेक्टर के माध्यम से स्थानीय अग्रणी कृषकों को जोड़ा गया एवं प्रधानमंत्री के लाइव प्रोग्राम को सुना गया।

कृषि विज्ञान केंद्र पाती में कार्यक्रम में किसानों ने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए भारत सरकार के प्रयासों पर विस्तृत जानकारी ली। मौके पर कृषि आधारित खेती गन्ना, तिलहन एवं अनाज उत्पादन को बढ़ाने तथा जैविक खेती पर दिए गए सुझाव को सुना। किसानों ने प्रदूषण एवं केमिकल रहित खेती करने तथा उनके द्वारा जैविक खेती आदि के बारे में चर्चा भी की। सड़ी हुई पेड़ों की पत्तियों, सड़े हुए अन्य पदार्थों से संबंधित चीजों का उपयोग करके फूड ग्रेन वेस्ट की स्थापना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. विद्यासागर, स्टेनोग्राफर गंगेश इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के नोडल अधिकारी गौरव जयसवाल, बाबा गैस सर्विस के अरविंद तिवारी, विजय कुमार वर्मा, मनीष व अन्य मौजूद रहे। प्रक्षेत्र पर आधा दर्जन पौध रोपित किए गए।

वैज्ञानिक तकनीक से करें मक्का की खेती

अम्बेडकरनगर। अगेती मक्का की खेती का किसान अच्छा उत्पादन पा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विद्यासागर ने बताया कि अगेती मक्का की खेती का यही माह उत्तम है। मक्का की उन्नतशील बीज में शंकर प्रजाति-गंगा टू, गंगा-11, पूसा अगेती संकर मक्का टू, पूसा अगेती संकर मक्का थ्री एवं प्रकाश का चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ ही संकुल प्रजाति-कंचन, सूर्या, गौरव, आजाद उत्तम, नवज्योति, नवीन को भी किसान लगा सकते हैं। जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें