अम्बेडकरनगर-मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित रह गई पुलिसिया कार्रवाई
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में दहेज के लिए विवाहिता को दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे विवाहिता को धमकाया जा रहा है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता को दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल देने के चर्चित मामले में महिला थाने की ओर से की जा रही कार्रवाई महज मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचक द्वारा आरोपितों को प्रशय देने के चलते अभी तक किसी को गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है जिसके चलते आरोपितों द्वारा धमकी देकर विवाहिता को सुलह करने के लिए धमकाया भी जा रहा है। अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर परासी निवासनी रंजन मिश्रा की शादी दो मार्च 2019 को अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के उजरियापुर निवासी रोहित मिश्रा पुत्र के साथ हुई थी।
आरोप है कि ससुराल जाने के बाद से ही पति रोहित मिश्र, सास कलावती, ननद खुशबू व दीपशिखा एवं देर शशिकांत पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। रंजन मिश्रा के पिता हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ किन्तु विवाहिता द्वारा पुत्री को जन्म देते ही मामला पुन: तेज हो गया और 11 सितम्बर 2023 को विवाहिता को जमकर मारापीटा गया और मांग पूरी करने का दबाव बनाने के लिए उसे मायके गांव के पास लाकर छोड़ दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर एसपी के आदेश पर किसी तरह महिला थाने में 29 दिसम्बर 2025 को मुकदमा तो दर्ज हुआ किन्तु इसके बाद से आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। विवाहिता के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं विवेचक ने कहा मामले की जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


