Ambedkar Nagar News: पंचायत सचिव को हराकर डॉक्टर इलेवन ने मैच जीता
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा सद्भावना क्रिकेट मैच में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा सद्भावना क्रिकेट मैच में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 10 विकेट से हराया। मंगलवार को हुए मैच में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। विशाल क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में की पहली ही गेंद पर अनीश चौधरी ने अपनी टीम को कामयाबी दिलाई। पंचायत सचिव टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच के असमान उछाल को नहीं समझ सका और नियमित अंतराल पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 10.2 ओवर में 32 रन बनाकर आउट हो गई।एक भी बल्लेबाज दहाई अंक नहीं प्राप्त कर सका।
कप्तान अनिल सिंह एक छोर संभालते हुए सर्वाधिक आठ रनों की ही पारी खेल सके। डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ अनीश चौधरी ने 4 व डॉक्टर सिद्धांत ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन के डॉ अमोद के 17 और डॉ चंद्रभान के 12 रन की मदद से 4.1 ओवर में मैच को दस विकेट से जीत लिया। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विजय यादव रहे। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के मैच में सड़क दुर्घटना शून्य हो इसके लिए सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉ अनीश, बेस्ट गेंदबाज डॉ सिद्धांत तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉ आमोद को मिला। अम्पायर व कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉ एसएम बाकिर, स्कोरर गौरव वी संदीप रहे। वहीं डॉ उत्कर्ष सिंह, डॉ प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, डॉ विमल, रजत श्रीवास्तव, राज शेखर, विपुल, गौरव, राकेश विवेक, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित, जितेन्द्र , सुनील, धीरेंद्र खेल प्रेमी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


