ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरअम्बेडकरनगर में डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

अम्बेडकरनगर में डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

अम्बेडकरनगर । जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को घाघरा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों का तत्काल...

अम्बेडकरनगर में डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरThu, 20 Aug 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर । जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को घाघरा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों का तत्काल राहत पहुंचाएं।आलापुर व टांडा तहसील के कुछ गांवों के आस-पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लोगों के घरों में पानी आने से पूर्व ही जिला प्रशासन उन्हें सुरक्षित सेल्टर होम में पहुंचाने का कार्य कर रहा है। प्रभावित क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रह कर लोगों को मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन क्षेत्रों में चिकित्सीय टीम अस्थाई कैम्प कर दवाओं का वितरण कर रही है। बाढ़ चौकियों एवं लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सेल्टर होम बनाए गए हैं। जहां सभी लोगों को राशन किट, मिट्टी का तेल व अन्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। प्रभावित गांवों से जानवरों को भी निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उनके भूसा चारा की व्यवस्था की गई है। विद्युतनगर संवाद के अनुसार भ्रमण के दौरान डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण कर पैनी नजर रखें। प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में किसी प्रकार कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सीय टीम उपस्थित रह कर चिकित्सीय सुविधा समुचित व्यवस्था बनाए रखे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी टांडा अभिषेक पाठक, कानून-गो, लेखपाल व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। नदी का पानी खतरे के लाल निशान से ऊपर ही बना हुआ है। बुधवार को पूरे दिन नदी का जलस्तर 93.500 मीटर पर बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें