Ambedkar Nagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में माध्यमिक विद्यालयों की फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नाऊसांडा, अकबरपुर और कटेहरी के पहलवानों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और मंडलीय प्रतियोगिता की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा में आयोजित हुई। इसमें जिले के नाऊसांडा, अकबरपुर और कटेहरी जोन के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अब जनपद के विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विजय वर्मा ने किया। अंडर 14 बालक वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती के 35 किग्रा में शोएब अहमद बेग, 38 किग्रा में सोहेल अहमद बेग, 41 किग्रा में असलम, 44 किग्रा में आमान बेग, 48 किग्रा में मो. फैसल बेग और 52 किग्रा में सिराज अली विजेता रहे।

अंडर 17 बालक वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती के 45 किग्रा में मोहम्मद हससान, 48 किग्रा में असद, 55 किग्रा में सरफराज अहमद बेग, 60 किग्रा में अहमद बेग और 65 किग्रा में जफरुल्लाह जीत दर्ज की। अंडर 19 बालक सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती 57 किग्रा के सुमित कुमार, 61 किग्रा के उस्मान अहमद बेग और 65 किग्रा के कलीम बेग विजेता रहे। ग्रीको रोमन अंडर-17 में फारुख, उमंग और आदित्य तथा सीनियर वर्ग में विनोद कुमार और मोहम्मद अकदस बेग ने जीत दर्ज की। बाद में प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार किया। जिला क्रीड़ा सचिव ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता भी इसी जिले में होगी, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। निर्णायक फसील बेग रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, संतोष पांडेय, प्रबुद्ध सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम