Ambedkar Nagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों के खाने की गुणत्ता परखी
Ambedkar Nagar News: जलालपुर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, एमडीएम की गुणवत्ता और सफाई की जांच की। बच्चों के साथ दोपहर का भोजन करके स्थिति का आकलन किया और बेहतर शैक्षिक सुविधाओं पर जोर दिया।

Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं की शैक्षिक प्रगति की हकीकत को परखा। निरीक्षण में एमडीएम की गुणवत्ता विद्यालय की साफ- सफाई एवं शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की गई। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना था। भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया।विद्यालय के प्रांगण एवं छतों की सफाई पर बीईओ ने संतोष व्यक्त किया।बीईओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओ को बेहतर बनाए रखने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।उक्त
अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

