राजकीय जिला पुस्तकालय के बच्चों ने मांगे अंग्रेजी के पेपर और एसी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह ने राजकीय जिला पुस्तकालय का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से समस्याओं के बारे में बात की, जैसे एसी की कमी और खराब एप्रोच रोड। पुस्तकालय में 3252 पुस्तकें और...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उप जिलाधिकारी अकबरपुर आईएएस प्रतीक्षा सिंह (आईएएस) ने टांडा रोड पर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय पहुंचकर वहां पर अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। पुस्तकालय प्रभारी/प्रधानाचार्य जीआईसी अकबरपुर हरेंद्र प्रताप यादव ने उप जिलाधिकारी सदर को बताया गया कि जिला पुस्तकालय में ऑफलाइन 459 और ऑनलाइन 228 सदस्य हैं। जबकि पुस्तकालय में कुल 3252 पुस्तकें अध्ययन हेतु रखी गई है। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि यहां पर एसी की व्यवस्था न होने से ज्यादा देर तक बैठकर पढ़ने में समस्या हो रही है।
इसके अलावा पुस्तकालय तक पहुंचाने के लिए एप्रोच रोड काफी समय से खराब है। इसके मरम्मत की मांग की। उन्होंने शीघ्र ही दोनों समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। दिल्ली और अन्य स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटरों से ऑनलाइन सामग्री की आवश्यकता बताई। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सुचारु रूप से की जा सके। विभिन्न समाचार पत्रों के साथ-साथ अंग्रेजी के समाचार पत्र को भी जिला पुस्तकालय में मंगवाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति न होने के समय पेयजल के लिए हैंडपंप और सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए भी जिला पुस्तकालय प्रभारी ने अनुरोध किया। उन्होंने ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




