दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को प्रशासन ने दी अहेतुक सहायता
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में, जिला प्रशासन ने दिवंगत बिजली कर्मचारी दयाशंकर की पत्नी ज्योति कुमारी को 7.5 लाख रुपए का चेक दिया। दयाशंकर 19 मई को बिजली के कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार हुए थे और अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दिवंगत बिजली कर्मचारी की पत्नी को सात लाख 50 हजार रुपए का चेक एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह ने एसडीओ वरुण कुमार की मौजूदगी में दिए। बीते 19 मई को लाइन बनाते समय संविदा कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल होने के साथ दूसरे दिन उसकी मौत हो गई थी। विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के नगर के बैरमपुर बरवा विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा पर मिर्जापुर कोड़रा निवासी दयाशंकर कार्यरत थे। लाइन बनाते समय विद्युत स्पर्शाघात हो जाने से वह गम्भीर रूप से घायल होने के साथ उनकी मौत हो गई थी। मौत की खबर में अधीक्षण अभियंन्ता रजनीश कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन प्रेमचंद व अन्य अधिकारियों ने उनके घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बधाते हुए अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नीनीश कुमार व एसडीओ कटेहरी वरुण कुमार ने मिर्जापुर कोड़रा जाकर दयाशंकर की पत्नी ज्योति कुमारी को सात लाख 50 हजार रुपए का चेक देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


