Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsDevelopment Review Meeting in Ambedkarnagar Focus on Infrastructure and Health Services
पॉलीहाउस किसानों को अच्छे गुणवत्ता का बीज देकर प्रशिक्षित करें: मंडलायुक्त

पॉलीहाउस किसानों को अच्छे गुणवत्ता का बीज देकर प्रशिक्षित करें: मंडलायुक्त

संक्षेप: Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पॉली हाउस खेती, स्वास्थ्य सेवाओं, जल जीवन मिशन और गौशालाओं के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से करने की जानकारी दी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता बताई।

Thu, 6 Nov 2025 10:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़कों को छोड़कर 50 लाख से अधिक लागत मूल्य के निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से सम्बंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने पॉली हाउस खेती, स्वास्थ्य सेवाओं, जल जीवन मिशन और गौशालाओं के रखरखाव में सुधार करने के निर्देश दिए। विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन के तहत जनपद में पहली बार ड्रैगन फूड एवं स्ट्रॉबेरी की खेती कृषकों ने प्रारंभ की है, इसी के साथ ही पाली हाउस का भी निर्माण किया गया है, जिसमें सरकार द्वारा 50% कृषकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि पॉलीहाउस के तहत खेती से अच्छा फायदा प्राप्त होता है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को पॉलीहाउस कृषकों को अच्छे गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने बताया कि जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक एक अपूर्ण आवास को संबंधित खंड विकास अधिकारियों को स्वयं देखने और आवास न बनाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं के औसत प्रतिक्रिया समय की स्थिति खराब होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने गोवंश आश्रय स्थलों के संरक्षण और रखरखाव के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मार्गों के किनारे की झाड़ियों को कटवाए जाने, नहरों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, सीएमओ डॉ संजय कुमार शैवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।