ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरकल कारखानों में पूजे गए देव, पीडब्ल्यूडी के मंदिर में हुआ अनुष्ठान

कल कारखानों में पूजे गए देव, पीडब्ल्यूडी के मंदिर में हुआ अनुष्ठान

अम्बेडकरनगर। विश्व देव विश्वकर्मा विश्वरूप विश्वात्मा नमो नम: भगवान विश्वकर्मा की इस मंत्र से...

कल कारखानों में पूजे गए देव, पीडब्ल्यूडी के मंदिर में हुआ अनुष्ठान
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSat, 18 Sep 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। विश्व देव विश्वकर्मा विश्वरूप विश्वात्मा नमो नम: भगवान विश्वकर्मा की इस मंत्र से शुक्रवार को जगह जगह जाप हुआ। खासकर कल-कारखानों, अभियांत्रिकी के विभागों और संस्थानों में मंत्र का जाप कर शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर सुख समृद्धि की मनौती मांगी गई। मौका भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित पूजनोत्सव की रही।

लोक निर्माण विभाग, रोडवेज, रेलवे, विद्युत विभाग, इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय निर्माण निगम, समाज कल्याण निर्माण निगम, आवास विकास परिषद, जल निगम, नलकूप खंड के साथ सभी कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान हवन और यज्ञ भी हुआ। पुलिस फायर स्टेशन में भगवान विश्वकर्मा के साथ सभी सयंत्र की पूजा हुई। इसमें सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे के साथ सचिन शर्मा, भानु प्रताप सिंह, मनीष, जितेन्द्र मिश्र, अभिषेक सिंह, सुनील मौर्य, रुपेश यादव शामिल रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग के परिसर के भगवान विश्वकर्मा के मंदिर विशेष पूजा और यज्ञ हुआ। इसमें प्रमुख तौर पर माधव प्रसाद, सुरेश नायक, प्रमोद सिंह, अहिवरन सिंह, मनोज कुमार, विजय शामिल रहे। अकबरपुर डिपो के वर्कशॉप में प्रतिमा की स्थापना कर भगवान विश्वकर्मा के साथ कल पुर्जों की पूजा की गई। कटरिया याकूबपुर में रमेश विश्वकर्मा व अन्य ने विश्वकर्मा जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद का वितरण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें