Ambedkar Nagar News: बी-पैक्स कर्मचारियों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में सहकारी ऋण समितियों के विभिन्न कर्मचारियों ने विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय को ज्ञापन देकर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और वेतन सहायता की मांग की। सभी कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से वेतनमान दरों के अनुसार सुविधाएं देने की मांग की गई।

Ambedkar Nagar News: बी-पैक्स कर्मचारियों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सहकारी ऋण समितियों (बी-पैक्स) के कैडर सचिव, नॉन कैडर सचिव, प्रभारी सचिव, आंकिक, लिपिक, विक्रेता, सहयोगी एवं चौकीदारों ने राजकीय सहायता से वेतन दिलाने की मांग को लेकर विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय को ज्ञापन दिया है।साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल, संरक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। मुख्य रूप से सभी बी-पैक्स कर्मचारियों को राजकोषीय सहायता से वर्तमान में लागू वेतनमान दरों के अनुसार वेतन एवं अन्य सभी सुविधाएं देने की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन बागीश पांडे, सुरेंद्र तिवारी, अनुराग तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनिल सिंह, महेन्द्र सिंह, अंकुर वर्मा ने दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: बी-पैक्स कर्मचारियों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन