Ambedkar Nagar News: स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल टाण्डा के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, भाला फेंक, दौड़ और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। उनके प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगी।

Ambedkar Nagar News: स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल टाण्डा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 20 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, भाला फेंक, दौड़ और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक अंडर-19 वर्ग में कबड्डी में स्वर्ण पदक तथा बालक अंडर-17 वर्ग में गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि दर्ज की।

वहीं, बालक अंडर-19 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता और बालिका अंडर-17 वर्ग की स्पर्धाओं में रजत पदक प्राप्त किए। बालिका अंडर-17 वर्ग में कबड्डी एवं गोला फेंक, जबकि बालिका अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया गया। इसके अलावा बालक अंडर-14 वर्ग में 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में कांस्य पदक तथा बालक अंडर-19 वर्ग में भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग की स्पर्धाएं 3 से 5 अक्टूबर तक मेरठ और गाजियाबाद में आयोजित हुईं, जबकि बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 8 से 10 अक्टूबर तक सम्भल जिले के बबराला में संपन्न हुईं। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं एआरओ यूपी जोन-ई डॉ. डीके मिश्र ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के खेल शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल