Ambedkar Nagar News: पाइप लाइन के लिए रास्ता खोद कर छोड़ दिया
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकनगर के जगदीशपुर मुस्लिमपुर में हर घर नल योजना के तहत खोदा गया गड्ढा एक सप्ताह से खुला रह गया है। इसके कारण राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। अभी तक टोटियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है, लेकिन ये गड्ढा गाँव के मुख्य रास्ते को खतरनाक बना रहा है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकनगर। अकबरपुर विकास खंड के जगदीशपुर मुस्लिमपुर में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइप लाइन दुरूस्त करने के लिए खोदा गया गड्ढा पाटा नहीं गया। गांव के मुख्य रास्ते में एक सप्ताह से करीब दस फिट लम्बा गड्ढा खोदा रहने से राहगीर उसमें गिर कर घायल हो रहे हैं। टोटियों में अब तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है लेकिन रास्ता खोद कर जनलेवा बना दिया गया है।


