Crackdown on Unrecognized Schools in Ambedkarnagar गैर मान्यता वाले सात स्कूलों को बंद करने की नोटिस, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCrackdown on Unrecognized Schools in Ambedkarnagar

गैर मान्यता वाले सात स्कूलों को बंद करने की नोटिस

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर सात स्कूलों को बिना मान्यता संचालित पाया गया। सभी स्कूलों को तुरंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 17 Sep 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
गैर मान्यता वाले सात स्कूलों को बंद करने की नोटिस

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गैर मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ फिर अभियान शुरू हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की पहल पर स्कूलों की चेकिंग हुई। डॉ एसकेएम पब्लिक स्कूल हैदराबाद जलालपुर के साथ सात स्कूलों को बिना मान्यता के ही संचालित करता पाया गया। सभी को तत्काल बंद करने की नोटिस जारी हुआ है। बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित श्री रामलाल चिल्ड्रेन एकेडमी रुढा धौरूआ शिक्षा क्षेत्र जलालपुर, मदरसा नूर फात्मी पब्लिक स्कूल जलालपुर, आरएल पब्लिक स्कूल कन्नूपुर जलालपुर, स्मार्ट कैरियर पब्लिक स्कूल जहांगीरगंज बड़ेपुर जलालपुर, न्यू पब्लिक स्कूल बहेरवार बडेपुर जलालपुर, डॉ एसकेएम पब्लिक स्कूल हैदराबाद जलालपुर, बीएलकेडी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर मूसा जलालपुर को खण्ड शिक्षा अधिकारी, जलालपुर के माध्यम से बन्द कराने के निर्देश दिया गया है।

चेतावनी दी गई है, फिर से विद्यालय संचालित मिलने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। अनुपस्थित शिक्षामित्र से मांगा स्पष्टीकरण:बुधवार को मध्यान्ह भोजन का कुल 74 विद्यालयों में निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण सभी जिला समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी ने किया। विद्यालयों में दोपहर का मीनू और गुणवत्ता युक्त मिला। वहीं एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।