ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरपहले दिन एक चुटकी भी धान की खरीद नहीं हो सकी

पहले दिन एक चुटकी भी धान की खरीद नहीं हो सकी

अम्बेडकरनगर। शासन से निर्धारित धान खरीद की तिथि पर गुरुवार को जिले के तमाम क्रय केन्द्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र प्रभारियों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित रेट के अनुसार...

पहले दिन एक चुटकी भी धान की खरीद नहीं हो सकी
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरFri, 16 Oct 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। शासन से निर्धारित धान खरीद की तिथि पर गुरुवार को जिले के तमाम क्रय केन्द्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र प्रभारियों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित रेट के अनुसार धान खरीद करने के निर्देश दिए। फिलहाल पहले दिन किसी भी केन्द्र पर धान खरीद नहीं हो सकी। किसान धान की बिक्री करने नहीं आए।उपजिलाधिकारी जलालपुर महेन्द्र पाल सिंह ने धान क्रय केन्द्र सहकारी संघ जलालपुर, विपणन केन्द्र जमौली, साधन सहकारी समिति बड़ागांव, ग्राम विकास बैंक अरई क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। जलालपुर संवाद के अनुसार एसडीएम ने इस दौरान के केंद्र प्रभारियों को धान खरीद के लिए सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। सत्यापन के दौरान सभी के केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे। केंद्र पर बैनर लगा रहा, अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसडीएम ने निर्देश दिया। विद्युतनगर संवाद के अनुसार एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने आसोपुर, रज्जीपुर एवं बड़ागांव स्थित क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केंद्रों पर धान क्रय करने की तैयारी तो पूरी मिली किन्तु खरीदारी नहीं मिली। बताया गया कि किसान धान बेचने नहीं आ आए। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि किसानों से सम्पर्क कर उन्हें प्रेरित कर धान की खरीद शुरू करें। धान बिक्री करने के लिए टोकन पद्धति लागू करे। पहले आओ पहले पाओ वाली व्यवस्था पर धान की खरीदारी करें। सद्दरपुर संवाद के अनुसार टांडा के खासपुर स्थित क्रय केन्द्र पर पहले दिन एक चुटकी भी धान की खरीद नहीं हो सकी। केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक निरंकार सिंह पूरे दिन केंद्र पर डटे रहे, परन्तु सायंकाल तक कोई किसान धान लेकर केन्द्र पर नहीं पहुंचा। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर लगभग एक लाख बोरों की उपलब्धता के साथ साथ नमीं मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छलना व पंखे की व्यवस्था है। इतना ही नहीं किसानों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। किसानों को पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाना है। कामन धान 1868 रुपए और ए ग्रेड धान 1888 रुपए प्रति कुंतल खरीदा जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें