पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित

Jan 14, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - भीटी के ग्राम पंचायत काही में लेखपाल शहंशाह आलम को जमीन पैमाइश के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रिश्वत स्वीकारते हुए सुनाई दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच शुरू की है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित

भीटी, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत काही में कार्यरत लेखपाल शहंशाह आलम को जमीन पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। रिश्वत लेने का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर लेखपाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बताया जाता है कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के नाम पर रैकलपुर काही गांव के इलाही से रिश्वत लेने की बात ऑडियो में स्वीकार की थी। इलाही ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर दिया था।

ऑडियो में इलाही लेखपाल को फोन करके बता रहा है कि साहब 1000 मैंने आपको दे दिया है और जो होगा वह फिर दे दूंगा, ऑडियो के अनुसार लेखपाल शहंशाह आलम कह रहे हैं कि ठीक है। वायरल आडियो को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया जांच कराने पर मामला सही पाए जाने पर लेखपाल शहंशाह आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर रवि सेन उपाध्याय को काही गांव में लेखपाल के कार्य के लिए संबद्ध कर दिया है। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर किसी भी दशा में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;