Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCelebration of Hazrat Fatima Zahra s Birthday at Hussainia Zahra Imam Bada
हजरत फात्मा जहरा के पदचिह्नों पर चलें महिलाएं: मौलाना हसन मेंहदी

हजरत फात्मा जहरा के पदचिह्नों पर चलें महिलाएं: मौलाना हसन मेंहदी

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - जलालपुर के मछली गांव में हुसैनिया जहरा इमामबाड़ा में जश्न-ए-जहरा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजरत फात्मा जहरा के जन्मदिन पर कसीदे पढ़े गए। मौलाना हसन मेंहदी जलालपुरी ने कहा कि हजरत फात्मा जहरा का किरदार हजरत मोहम्मद साहब की तरह है। कार्यक्रम में कई विद्वानों ने अपने कलाम पेश किए।

Dec 13, 2025 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

जलालपुर, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मछली गांव स्थित हुसैनिया जहरा इमामबाड़ा में जश्न-ए-जहरा का आयोजन हुआ। हजरत फात्मा जहरा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का आगाज मीर तालिब अब्बास की तलावत कलाम पाक से हुआ। सैयद इंतजार हुसैन उर्फ सज्जन के संयोजन में हुए कार्यक्रम में हजरत फात्मा जहरा की शान में कसीदे पढ़े गए। महफिल की अध्यक्षता करते हुए मौलाना हसन मेंहदी जलालपुरी ने कहा कि हजरत फात्मा जहरा किरदार, गुफतार व सीरत में हजरत मोहम्मद साहब की तरह हैं। उन्होंने महिलाओं से हजरत फात्मा जहरा के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किरतास कर्बलाई के संचालन में भोर तक चले कार्यक्रम में जफर आजमी ने पढ़ा सीरतो किरदार में रफ्तार में गुफतार में-फात्मा सरता कदम हैं मुस्तफा का आईना। फखरी मेरठी ने पढ़ा अपने अमल से सबको सबक दे गए रसूल तुम एहतेराम ए फात्मा जहरा किया करो। नायाब बलियावी, मुनव्वर जलालपुरी, शरफ नानपारवी, हुसैनी अकबरपुरी, मारुफ सिरसिवी, कलीम असगर बिजनौरी, सुहैल बस्तवी, फाजिल जरैलवी ने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर मौलाना सैयद नूरुल हसन, मौलाना सैयद मासूम रजा कैफी, मौलाना कम्बर, हादी अब्बास, कल्बे अब्बास, कामिल अब्बास, मंजर अब्बास, डॉ आलिम अब्बास, निजाम मुज्तबा, कामिल अब्बास, गुफरान, आरिफ रिजवी समेत अन्य मोजूद रहे।