Ambedkar Nagar News: शिक्षक दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें केक काटा गया और शिक्षकों को उपहार दिए गए। विद्यार्थियों को सकारात्मकता और अनुशासन के लिए प्रेरित किया गया।
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के तमसा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल जूनियर ब्रांच और अहरिया स्थित सीनियर ब्रांच में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर ब्रांच में पांच किलोग्राम का केक काटकर कार्यक्रम की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान विद्यालय परिसर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष जायसवाल, जूनियर ब्रांच तमसा मार्ग के प्रधानाचार्य सुमित रंजन, सीनियर ब्रांच के प्रधानाचार्य रविंद्र श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर विक्की कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रभारी खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं योग गुरु शैलेंद्र कुमार दूबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, अनुशासन और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय रजनी त्रिपाठी, रजनी दूबे, अनुपम वर्मा, ज्योति शुक्ला, मोनिका मखीजा, स्वर्णिमा, श्रुति, हिना, हुमा, श्रीवास्तव, सुषमा पाठक, समेत अन्य मौजूद विद्यालय रहे।


