Ambedkar Nagar News: नलकूप के घर में सेंध काट कर चोर विद्युत मोटर व पाइप उठा ले गए

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनडीह में चोरों ने एक नलकूप में सेंधमारी कर विद्युत मोटर और सौ मीटर प्लास्टिक पाइप चुरा लिया। घटना बुधवार रात की है। पीड़ित सूर्यमणि यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Ambedkar Nagar News: नलकूप के घर में सेंध काट कर चोर विद्युत मोटर व पाइप उठा ले गए

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनडीह में चोरों एक नलकूप में सेंधमारी कर विद्युत मोटर व सौ मीटर प्लास्टिक पाइप पार कर दिया। घटना बुधवार की रात्रि की है। गांव निवासी सूर्यमणि यादव अपने खेत में सिंचाई हेतु नलकूप लगा रखे हैं। चोरों ने ट्यूबेल के घर में सेंध काट कर उसमें लगा विद्युत मोटर व प्लास्टिक पाइप मोटरसाइकिल लाद कर भाग गए। सूर्यमणि ने बताया कि घटना की रात्रि में वह हरिहर प्रसाद टिल्लूपंप से दूसरे खेत की सिंचाई कर रहे थे। खेत देखने के लिए वह रात्रि में जा रहे थे तो कुछ लोगों को मोटर साइकिल पर मोटर व पाइप लाद कर ले जाते हुए देखा।

जिन्हें वह टार्च की रोशनी में पहचान गए। जब वह अपने नलकूप पर पहंुचे तो सेंध कटी हुई देख कर दंग रहे गए। पीड़ित ने थाने तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: नलकूप के घर में सेंध काट कर चोर विद्युत मोटर व पाइप उठा ले गए