Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsBrutal Attack on Dalit Vendor in Jalalpur Police Initiates Action
शराब विक्रेता पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

शराब विक्रेता पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - दुलहुपुर के रुकुनपुर कासिमपुर कम्पोजिट शाप पर आधा दर्जन लोगों ने दालित विक्रेता राहुल गौतम पर जानलेवा हमला किया। हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने एक ज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ प्राणघातक...

Aug 18, 2025 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

दुलहुपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर कम्पोजिट शाप के अधिकृत विक्रेता पर आधा दर्जन लोगों ने प्राणघातक हमला बोलकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने एक ज्ञात समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमला व एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मरोचा निवासी दलित राहुल पुत्र मनीराम गौतम ने दिए तहरीर में कहा है कि वह रुकुनपुर कासिमपुर कम्पोजिट शाप पर अधिकृत विक्रेता है। बीते 16 अगस्त को दुकान पर धीरू यादव निवासी अरई के संग चार पांच अज्ञात लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आयीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।