Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsBride Expelled Over Dowry Demands Police File Case Against In-Laws
दहेज में पांच लाख न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में पांच लाख न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर के दहियावर गांव में एक विवाहिता को दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने सीओ से भी शिकायत की है।

Jan 08, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। टांडा सीओ के निर्देश पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जनपद जौनपुर के कोतवाली सदर के मोहल्ला अहमद खां मंडी निवासिनी तलत जहरा पुत्री जुल्फेकार हैदर की शादी बीते पांच फरवरी 2025 को अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर निवासी अली असगर पुत्र आलिम अब्बास के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अली असगर, सास खुर्शीदा बानो, देवर कासिम अब्बास व ननद फरीन फात्मा दहेज में पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलत जहरा के असमर्थता जताने पर शादी के दो माह बाद ही उसको मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो अलीगंज पुलिस ने बीते 25 दिसंबर को दोनों पक्षों में समझौता कराकर उसे ससुराल विदा करा दिया। आरोप है कि 30 दिसंबर को फिर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने सीओ टांडा से फरियाद की। अलीगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।