Ambedkar Nagar News: मम्पी पापा भूल न जाना, सबसे पहले नाम लिखाना
Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ब्लॉकस्तरीय स्कूल में चलो रैली आयोजित की गई। एसडीएम सुभाष सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अभिभावकों को बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश कराने की जागरूकता दी गई और शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई।

Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर परिसर में मंगलवार को ब्लॉकस्तरीय स्कूल में चलो रैली निकाली गई। एसडीएम सुभाष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने जहांगीरगंज बाजार का भ्रमण किया। मम्मी पापा भूल न जाना, सबसे पहले नाम लिखाना, पढ़ी लिखी नारी, घर घर की उजियारी समेत नारे लगाकर अभिभावकों को जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों तथा टीएलएम के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आनंद जायसवाल व मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी ने शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी।
खंड शिक्षाधिकारी संतोष पांडेय ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश राम, शिक्षक संघ अध्यक्ष अनूप शुक्ल, एआरपी अभिषेक यादव, ईशान श्रीवास्तव, विनय चतुर्वेदी, मंशाराम वर्मा, अरुण वर्मा, राहुल कन्नौजिया व पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


