शक्ति केंद्रों पर भाजपा ने की बूथ समिति की बैठक
अम्बेडकरनगर में भाजपा ने प्रवासी और बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा सरकार ने गाँवों में मूलभूत सुविधाओं के लिए योजनाएं लागू की हैं। बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा संगठन के कार्यों एवं सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए रविवार को शक्ति केंद्रों पर प्रवासी, प्रवासियों, बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने निवास के शक्ति केंद्र हंसवर की बैठक में कहा कि हमारे बूथ स्तर का ही कार्यकर्ता सांगठनिक संरचना और चुनावी सफलता का प्रथम कड़ी है। चुनावी समर में मिल रही लगातार विजय में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि भाजपा सरकार ने गाँव स्तर पर मूल भूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर योजनाओं को लागू किया है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क , स्वच्छ शासन और सर्वांगीण विकास है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा शक्ति केंद्र सुलेमपुर और पेठिया की बैठक में कहा कि संगठन द्वारा प्रेषित कार्य और कार्यक्रमों को तन मन से पूरा किया करना है। जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी 23 मंडलों के 290 शक्ति केंद्रों की बैठक हुई। जिसमें शक्ति केंद्र के निवासी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शक्ति केंद्रों की बैठक जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव,मण्डल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, सर्वेश प्रताप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


