
चाकू से घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया
Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर में एक युवक ने भाजपा नेता के दबाव में पुलिस द्वारा उसकी शिकायत न सुनने का आरोप लगाया है। मुकेश कुमार मौर्य को चाकू से घायल कर अपहरण का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। उसके खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि उसे 24 घंटे थाने में बंद रखा गया।
सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा कोतवाली में भाजपा नेता के दबाव में मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि चाकू से घायल कर अपहरण के प्रयास में पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। उसे व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। उसे और उसके भाई को थाने में 24 घंटे तक बंद भी रखा गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तूपट्टी निवासी मुकेश कुमार मौर्य पुत्र शिवराज मौर्य और भाजपा नेता सुरेश कन्नौजिया पुत्र राम आधार निवासी मसेना थाना आलापुर का बीते नौ नवंबर को आदर्श जनता चौराहे पर विवाद हो गया था।
आरोप है कि सुरेश कन्नौजिया ने मुकेश की पिटाई कर दी थी और चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल मुकेश कोतवाली टांडा पहुंचे, लेकिन भाजपा नेता के दबाव में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करना तो दूर चिकित्सीय परीक्षण कराना भी जरूरी नहीं समझा। पुलिस ने भाजपा नेता सुरेश कन्नौजिया की तहरीर दलित उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकेश कुमार मौर्य से मिलने पहुंचे उसके भाई राजन मौर्य को भी अभिरक्षा में लेते हुए दूसरे दिन 10 नवम्बर को दोनों का चालान उपजिला मजिस्ट्रेट टांडा के न्यायालय में कर दिया गया, जहा देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करने के बाद दोनों भाइयों को जमानत पर रिहा किया गया था। तब से घायल मुकेश कुमार मौर्य कोतवाली टांडा पुलिस का चक्कर लगा रहा था। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूरा प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। मुकेश के प्रार्थनापत्र की जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




