Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा असर

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: बसखारी सीएचसी में संविदा चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को परेशानी हुई। वे तीन माह के बकाया मानदेय और वेतन विसंगति को लेकर दो दिनों से हड़ताल पर थे। सरकारी चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली और सोमवार को कुल 716 नए व पुराने मरीजों का इलाज हुआ। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार, कुछ समस्याओं के बावजूद ओपीडी पूरी करवाई गई।

Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा असर

हड़ताल से सीएचसी में मरीजों को परेशानी

Ambedkar Nagar News:

इंदईपुर, संवाददाता। सीएचसी बसखारी में संविदा पर तैनात चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों को समस्याओं से दो चार होना पड़ा। सीएचसी पर तैनात सरकारी चिकित्सक ही ओपीडी को संपादित कर रहे थे। हालांकि सोमवार को कुल 716 मरीजों का ओपीडी में इलाज हुआ। सीएचसी पर सरकारी व संविदा पर लगभग दर्जनभर चिकित्सक तैनात है। मौजूदा समय में संविदाकर्मी चिकित्सक, एएनएम,सीएमओ समेत 62 कर्मचारी तैनात हैं। अन्य कर्मचारियों के साथ चिकित्सक डा पंकज मिश्र, डा अशफाक व डा दिनेश सिंह अन्य संविदाकर्मियों के साथ दो दिनों से तीन माह का बकाया मानदेय के साथ वेतन विसंगति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल प्रबंधन पर समस्याएं बढ़ गयी। सोमवार को सीएचसी का ताला खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा अजय कुमार, डा देवेन्द्र कुमार मिश्र, डा रजनी सचान सहित अन्य सरकारी चिकित्सकों के साथ ओपीडी का मोर्चा संभाले रहे। जबकि डा विजय बहादुर अवकाश पर रहे। सोमवार को दिनभर चिकित्सकों के अभाव में मरीज हलकान रहे। नये व पुराने मिलाकर कुल 716 मरीजों की रिकार्ड ओपीडी हुई। मरीज मंगला मिश्र निवासी बकड़ापुर व मनोज यादव निवासी कोतूपुर ने बताया कि चिकित्सकों की मौजूदगी न होने के चलते मरीजों को इलाज के चुनौती का सामना करना पड़ा। दिनभर अव्यवस्था का माहौल बना रहा। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा अजय कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की गैरमौजूदगी में कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई है। उसके बावजूद मरीजों की ओपीडी पूरी करवाई गयी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦संविदाकर्मी किस मांग को लेकर हड़ताल पर थे?−
वे तीन माह के बकाया मानदेय और वेतन विसंगति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा असर