आभा आईडी व एप के माध्यम से पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश
Ambedkar-nagar News - अयोध्या के जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। यह मरीजों के पंजीकरण को पारदर्शी और पेपरलेस बनाएगा। हालांकि, स्मार्ट फोन की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण 30-40 प्रतिशत पंजीकरण ही आभा आईडी के माध्यम से हो रहे हैं।

अयोध्या, संवाददाता। मरीजों की सुविधा और उपचार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित व पेपरलेस बनाने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने के निर्देश मुख्यालय से मिले है। जिसके बाद अस्पताल अधिक्तम पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से करने की योजना पर विचार कर रहा है। आभा आईडी व डीएफकेस एप से पंजीकरण कराने के लिए तीमारदार के पास स्मार्ट फोन होना जरुरी है। इसके साथ में मोबाइल पर ओटीपी भी आता है। कई तीमारदार के पास स्मार्ट फोन नहीं रहता है।
इसके साथ बुजुर्गो को स्मार्ट फोन होने के बाद भी इसे चलाने में दिक्कतें आती है। इस कारण पूरी तरह से आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण सम्भव नहीं है। लेकिन मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद अस्पताल इसको लेकर तैयारी कर रहा है। अभी अस्पताल में 30 से 40 प्रतिशत पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से होते है। इनकी संख्या बढ़ाने की योजना अस्पताल प्रशासन तैयार कर रहा है। आभा आईडी के माध्यम से मरीजों का पूरा चिकित्सीय इतिहास डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है। इससे डाक्टरों को मरीज की पूर्व बीमारी, जांच और उपचार से संबंधित जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है, जिससे सटीक और प्रभावी उपचार संभव हो पाता है। मरीज स्वयं भी अपने मोबाइल फोन के जरिए आभा आईडी बना सकते हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन भी हुआ है, ताकि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीजों का रिकॉर्ड देख सकें और परामर्श दे सकें। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह ने बताया कि आभा आईडी व एप के माध्यम से अस्पताल में पंजीकरण बढ़ाया जाएगा। जो एप से पर्चा नहीं बना सकते है। उनके लिए सीधे पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। जांच लैब को आभा आईडी से जोड़ दिया गया है। इससे मरीज की सभी जांच उसकी आभा आईडी पर उपलब्ध रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


