Ambedkar Nagar News: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने किछौछा का किया दौरा
Ambedkar Nagar News: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने अशरफपुर किछौछा में स्वर्गीय मौलाना सैय्यद मुजफ्फर हुसैन किछौछवी के आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके व्यक्तित्व व योगदान को याद किया। बारिश के कारण दरगाह जाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद देर शाम अशरफपुर किछौछा स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय मौलाना सैय्यद मुजफ्फर हुसैन किछौछवी के आवास पहुंचे।
सांसद का कार्यक्रम
सांसद का किछौछा में सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह पर जियारत करने का भी कार्यक्रम था, लेकिन बसखारी पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो जाने और समय अधिक हो जाने के कारण दरगाह जाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। तत्पश्चात सांसद का काफिला सीधे पूर्व सांसद के आवास पहुंचा।
सांसद का स्वागत
आवास पर पहुंचने पर सपा नेता सैय्यद मुशर्रफ हुसैन, सैय्यद अता अशरफ, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, विधायक राममूर्ति वर्मा, फैज खान, राज खान, फैसल अशरफ और फैजान अशरफ समेत अन्य लोगों ने माला पहनाकर अयोध्या सांसद का स्वागत किया।
श्रद्धांजलि और यादें
इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने पूर्व सांसद स्वर्गीय मौलाना सैय्यद मुजफ्फर हुसैन किछौछवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साथ बिताए अपने पुराने संबंधों को याद किया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मौलाना सैय्यद मुजफ्फर हुसैन किछौछवी बेहद निडर निष्ठावान और समर्पित नेता थे। उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध रहे और उनके व्यक्तित्व व विचारों से हमेशा प्रेरणा मिलती रही। उन्होंने कहा कि मुजफ्फर हुसैन जैसे जनप्रतिनिधि और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी पूर्व सांसद के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया।


