शहर को स्वच्छ बनाने को इंजीनियरिंग के छात्रों ने दिया सुझाव
अम्बेडकरनगर में अकबरपुर नगर पालिका द्वारा महामाया कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक दिया। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने छात्रों से अपील की कि वे अकबरपुर को शीर्ष स्थान पर लाने में सहयोग करें।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अकबरपुर नगर पालिका की ओर से महामाया कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और शहर की सफाई व्यवस्था में भागीदार बनने की अपील की गई। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक दिया। फीडबैक के लिए 13 प्रश्न पूछे गए, जिसके जरिए शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर छात्रों की राय ली गई। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्वच्छ सर्वेक्षण में अकबरपुर को शीर्ष स्थान पर लाने की अपील की। वहीं नागरिकों से फीडबैक दर्ज़ कराने और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाने में सहयोग की अपील किया।
डॉ वीके सिंह और डॉ मनीष कुमार के साथ नगर पालिका के जसवंत सिंह यादव, रवि उपाध्याय, इसराइल, आशीष शुक्ला और अंकित अग्रहरि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


