घर में घुसकर मारपीट में मुकदमा दर्ज

Feb 13, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर के मथुरापुर गांव में चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित शैलेन्द्र प्रताप ने आरोप लगाया कि श्यामू, अशोक, शीला देवी और अन्य ने लाठी-डंडे के साथ उनके घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारपीट में मुकदमा दर्ज

दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मथुरापुर निवासी शैलेन्द्र प्रताप पुत्र राम अवध का आरोप है कि बीते नौ फरवरी की रात गांव के ही श्यामू पुत्र जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार पुत्र मोतीलाल, शीला देवी पत्नी जगदीश प्रसाद समेत अन्य लोग एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए परिवार वालों की पिटाई की।

आरोपियों ने उसके घर की जल निकासी और रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।