Ambedkar Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में अंजली की टीम ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के कटेहरी स्थित देव इन्द्रावती महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंजली और सोनम की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य और शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
रंगोली प्रतियोगिता में अंजली की टीम ने बाजी मारी
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। कटेहरी स्थित देव इन्द्रावती महाविद्याल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया, जिसमें की बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजली, सोनम की टीम प्रथम स्थान, बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर साक्षी सिंह, पल्लवी, सोनम, नेहा सोनी, जान्हवी, कीर्ति की टीम को द्वितीय स्थान तथा बीए प्रथम सेमेस्टर अंशिका, रक्षा, प्रियंका, अंजली की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डा.एबी सिंह, डा. तेजभान मिश्र, नेहा गुप्ता, सीमा चौधरी, संध्या व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डा. नीता मिश्रा, संध्या, सीमा चौधरी ने रंगोली का बारीकी से निरीक्षण कर अपना निर्णय दिया।


