ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरगर्मवती महिला के हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी

गर्मवती महिला के हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी

जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र हाफिजपुर में निर्ममता पूर्वक पिटाई से गम्भीर घायल गर्भवती महिला...

गर्मवती महिला के हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSun, 01 Aug 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र हाफिजपुर में निर्ममता पूर्वक पिटाई से गम्भीर घायल गर्भवती महिला की मौत हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमें के नामजद दो आरोपितों को कटका पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान पुत्र अब्दुल सत्तार व शहंशाह उर्फ सोनू पुत्र हामिद अली निवासी हाफिजपुर थाना कटका जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन दोनों ने करीब दो माह रिजवाना पत्नी मन्सूर निवासी हाफिजपुर की पिटाई की थी। तब रिजवाना गर्भवती थी। बीते दिवस उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष कटका विजय तिवारी ने बताया दोनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक विनोद प्रकाश तिवारी भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें