आर्मी जवान ने एकलव्य स्टेडियम के लाइफ गार्ड पर लगाया बदसलूकी का आरोप
अम्बेडकरनगर में एकलव्य स्टेडियम के स्विमिंग पूल में लाइफ गार्ड पर भारतीय सेना के जवान संजय यादव ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। संजय ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी से की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रीड़ा अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर जिले के एकलव्य स्टेडियम के स्विमिंग पूल में तैनात लाइफ गार्ड पर भारतीय सेना के एक जवान से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी से की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मालीपुर क्षेत्र के अजनपारा निवासी संजय यादव भारतीय सेना में तैनात हैं। वह पूर्व में यूनिवर्सिटी और नेशनल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। आरोप है कि बुधवार को वह एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में अपने कुछ जूनियर खिलाड़ियों से मिलने के लिए पहुंचे थे।
जहां ड्यूटी पर तैनात लाइफ गार्ड वीरेंद्र निषाद ने उनके साथ अभद्रता की और परिचय देने के बावजूद मर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया।आर्मी जवान का कहना है कि लाइफ गार्ड के व्यवहार से वह आहत हुए। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य से की। साथ ही घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


