बदमाशों ने पुलिस चौकी के निकट व्यापारी के सिर पर असलहों की बट से हमला कर लूटे 17.40 लाख रुपए

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी मोहम्मद रईस से 17 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने रईस पर असलहों की बट से हमला किया और पैसे से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अभी तक बदमाशों का पता नहीं चला है।

बदमाशों ने पुलिस चौकी के निकट व्यापारी के सिर पर असलहों की बट से हमला कर लूटे 17.40 लाख रुपए

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर पुलिस चौकी के निकट सुबह बदमाशों ने व्यापारी के सिर में असलहों की बट से मारने के बाद लगभग 17 लाख 40 हजार रुपए लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि कपड़ा व्यवसायी नेवारी दुराजपुर निवासी मोहम्मद रईस पुत्र हाजी अब्दुल समद शनिवार की सुबह बिहार प्रांत के बॉर्डर से तगादा के लगभग 17 लाख 40लाख रुपए लेकर अपने साथी जलाल अहमद निवासी मुंडेरा टांडा के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे,कि बिड़हर पुलिस चौकी के निकट पहुंचने पर स्विफ्ट वीडीआई से बदमाशों ने पीछा करके बाइक चला रहे मोहम्मद रईस को रोक लिया।

इस दौरान बाइक के पीछे बैठे जलाल अहमद से रुपए वाला बैग छीनने का प्रयास किया।विरोध करने पर बदमाशों ने रईस के सिर पर असलहों की बटों से हमला कर घायल कर दिया। और रुपए वाला बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 17लाख 40 हजार रुपए थे। बैग में 11लाख रुपए नगदी व चेक रईस के थे, जबकि तीन लाख 90 हजार रूपए जलाल अहमद के थे। घटना के तुरंत बाद घायल एवं उसका साथी पुलिस चौकी पर पहुंचा तो चौकी पर कोई पुलिसकर्मी ही नहीं मिला। इधर लूट की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते स्थानीय थाने के साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की छानबीन किया।बताया गया है कि इसी छानबीन के दौरान ही पुलिस को एक संदिग्ध स्विफ्ट वीडीआई वाहन हँसवर थाना क्षेत्र में मिलने की सूचना हुई,जिस पर पहचान करने के लिए घायल के साथी को मौके पर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में अभी छानबीन की जा रही हैं। सीओ आलापुर प्रदीप कुमार चंदेल ने बताया कि बदमाशों की तलाश पुलिस टीम कर रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।