Ambedkar Nagar News: क्रूरता के साथ पिकअप पर लोड किए जाते हैं पशु
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के लोरपुर ताजन में पिकअप वाहनों द्वारा जानवरों को कथित क्रूरता के साथ लोड किया जा रहा है। इस धंधे के कारण सड़क पर यातायात बाधित है, और इसके आसपास के स्कूल के बच्चों को खतरा है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ होने से स्थानीय लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन में आए दिन पिकअप पर कु्ररता के साथ पशु लोड किए जाते हैं। इस धंधे में कई पिकअप व डीसीएम लगाई गई हैं। लोरपुर ताजन जिला कारागार के निकट है। पिकअप व डीसीएम से यहां मार्ग दिनभर बाधित रहता है। यदि कोई बोलता है तो लोग उसे मारने पर उतारू हो जाते हैं। जबकि इसी रोड पर जीनियस पब्लिक स्कूल है। स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। सड़क पूरी तरह इन वाहनों के कब्जे में रहने से गड्ढायुक्त हो गई है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इन जानवरों को ये लोग सड़क पर ही बांधते और उतारते हैं, जिससे सड़क पर स्कूल के आस-पास कीचड़ व गोबर की भरमार हो गई है।


