ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरअनिल अग्रहरि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बने

अनिल अग्रहरि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बने

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का पुनर्गठन हुआ है। मंडल...

अनिल अग्रहरि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSat, 18 Sep 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का पुनर्गठन हुआ है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्र ने अब तक जिला महामंत्री रहे अनिल अग्रहरि को उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन अशोक अग्रहरि के स्थान पर हुआ है।

वहीं जिला महामंत्री के पद पर युवा जिलाध्यक्ष रहे नवनीत मद्धेशिया को मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर अरुण अग्रहरि, विजय मद्धेशिया, संजीव गुप्त, हर्षित बहल, विजय जायसवाल, विकास यादव, बाबा राम बचन यादव, डॉ आनंद बहल, प्रभात सिंह, ओम शंकर सोनी, मुमताजुल हक व अन्य व्यापारियों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें