
ड्रोन का संचालन हुआ प्रतिबंधित
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अपर जिलाधिकारी ने बिना अनुमति ड्रोन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अनधिकृत ड्रोन उड़ाने को दंडनीय बताया गया है। स्थानीय प्रशासन की अनुमति आवश्यक है और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने...
अम्बेडकरनगर। अपर जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा ड्रोन उड़ाना वर्जित एवं दण्डनीय है। ड्रोन के उपयोग के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति/समन्वय अनिवार्य है। किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि या अफवाह की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट सम्बन्धित पुलिस थाना/उपजिलाधिकारी कार्यालय/जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाए। ड्रोन नीति 2023 के प्राविधानों एवं शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि अफवाह या भ्रामक वीडियो फैलाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




