
वार्ड प्रोत्साहन समिति की बैठक में स्वच्छता पर हुई चर्चा
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नगर निकाय प्रशासन ने पर्यावरण बचाने और कूड़े का सही निस्तारण करने के लिए अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और गीले-सूखे कचरे को अलग करने की...
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर निकाय प्रशासन पर्यावरण बचाने, कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करने का अभियान चला रहा है। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वार्ड वार बैठक भी किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि गीला व सूखा कचरा अलग करना रॉकेट साइंस नहीं है। यह जन भागीदारी से संभव है और ऐसा करके ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। इसी के लिए सभी वार्ड में समिति का गठन हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्वच्छ वातावरण वार्ड प्रोत्साहन समिति की बैठक अकबरपुर नगर के वार्ड नंबर 17 मिर्जापुर के रतनपुर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में हुई।
बैठक में समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने स्वच्छता के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद हयात, अवर अभियंता जल कल शैलेंद्र सिंह एवं अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय ने नागरिकों को जागरूक किया। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण प्रणाली, गीले एवं सूखे कचरे को पृथक करने, कचरे से होम कंपोस्ट बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल, ओमप्रकाश सुमन तथा स्वच्छ भारत मिशन टीम के आशीष शुक्ला, राम अरुण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




