Ambedkar Nagar News: बीच सड़क में विद्युत खम्भे से लगता है जाम
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के शहजादपुर गांधी चौक पर विद्युत खम्भा प्रत्येक दिन जाम का कारण बन रहा है। यह खम्भा मालीपुर मार्ग के बीच में है, जिससे पार्किंग स्थल बन गया है। दो वर्ष पूर्व जिलाधिकारी ने इसे हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति पटेल ने खम्भा हटाने की मांग की है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नगर के शहजादपुर गांधी चौक पर बीच मार्ग में स्थित विद्युत खम्भे से आए दिन जाम लगता है। यह खम्भा मालीपुर मार्ग के बीच में स्थित है। मार्ग में स्थित यह खम्भा पार्किंग स्थल बन गया है। हरवक्त यहां रोड में वाहन खड़ा रहने से वन वे हो जाता है, जिससे जाम लग जाता है। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस खम्भे को हटा कर मार्ग के किनारे करने का निर्देश दिया था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अभी क आदेश का पालन नहीं किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति पटेल ने बीच मार्ग से खम्भा हटवाने की मांग की है।


