Ambedkar Nagar News: कालेज में छात्रों ने चलाया स्वच्छता का अभियान, की सफाई

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने किया। प्राचार्य ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया और विद्यार्थियों ने सक्रियता से सफाई कर स्वच्छता का संदेश फैलाया।

Ambedkar Nagar News: कालेज में छात्रों ने चलाया स्वच्छता का अभियान, की सफाई

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में स्वच्छता का अभियान चला। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर चल रहे उच्च शिक्षा सेवा संकल्प अभियान के तहत अभियान चलाया गया और सफाई प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय के निर्देशन में किया गया।अभियान का नेतृत्व समन्वयक सुधीर कुमार मिश्रा एवं एनसीसी के एएनओ डॉ विवेक कुमार तिवारी ने किया। विद्यार्थियों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए पूरे परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमारे अपने व्यवहार और आदतों से होती है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित करता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव परिवार से लेकर समाज तक में दिखाई देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: कालेज में छात्रों ने चलाया स्वच्छता का अभियान, की सफाई